अपराध

ट्रक से गैस सिलेंडर चोरी , खाली मिला ट्रक , झांसी

झांसी से सनसनीखेज मामला ।

ट्रक से गैस सिलेंडर चोरी , खाली मिला ट्रक , झांसी

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है. जंग की वजह से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के झांसी से रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक ट्रक में करीब 524 भरे हुए एलपीजी गैस सिलेंडर लदे थे, जिनकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है. यह मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है. ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल के अनुसार उनका ट्रक नंबर यूपी 93 बीटी 3341 झांसी के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्लांट से जुड़ा हुआ है. 2 मार्च को प्लांट से 524 गैस सिलेंडर ट्रक में लोड किए गए थे, जिन्हें कानपुर देहात के गजनेर भेजा जाना था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button