यूपी पुलिस में इस वर्ष होगी 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती।
हर एक चयन में मेरिट और आरक्षण नियमावली का करें कड़ाई से अनुपालन, शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी।

यूपी पुलिस में इस वर्ष होगी 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती। हर एक चयन में मेरिट और आरक्षण नियमावली का करें कड़ाई से अनुपालन, शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने ये कहा की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने आधुनिक तकनीक, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सक्षम मानव संसाधन पर देना होगा ध्यान।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पीआरवी 112 का रिस्पांस टाइम 6 मिनट, इसे और कम करने के हों प्रयास की भी बात की है।
कुछ और मुख्या बाते।
मुख्यमंत्री का निर्देश, पीआरवी 111 वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन तय करें, लगातार मूवमेंट करते रहें पीआरवी वाहन
राजभवन, मुख्यमंत्री आवास , पुलिस मुख्यालय सहित लखनऊ में लंबे समय से तैनात पुलिस कार्मिकों का स्थानांतरण करें: मुख्यमंत्री
एक तहसील-एक फायर टेंडर की परिकल्पना को साकार करने तेजी से करें काम, हर जिले में हाइड्रोलिक फायर टेंडर जरूर हो: मुख्यमंत्री
कारागारों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के लिए पुख्ता तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
पुलिस रेडियो में ई-ऑफिस लागू, 75 जनपदों में डिजिटल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
अग्निशमन सेवा को और आधुनिक बनाने की आवश्यकता, सभी तहसीलों में फायर स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य
जनभागीदारी आधारित सुरक्षा तंत्र पर मुख्यमंत्री का जोर, 7500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण को तेज करने के निर्देश
एक वर्ष में ₹425.7 करोड़ की साइबर ठगी रोकी गई, जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश: मुख्यमंत्री

