प्रादेशिक
अयोध्या राम मंदिर से मात्र 800 की दूरी पर लगी भीषण आग ।
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पंडाल में लगी आग ।
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ राजघाट पंडाल में लगी भीषण आग
मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह है मौजूद, परिवहन मंत्री के साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय , अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी है मौजूद,आग लगने के कारण मची है अपरा तफरी, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू करने का कर रही है प्रयास । गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह जी से फोन पर बात होने पर उन्होंने बताया कि प्रसाद वितरण के बाद किसी कारण से पंडाल में आग लगी और धीरे-धीरे धीरे आग ने बड़ा रूप ले लिया । उन्होंने बताया कि अभी तक किसी व्यक्ति को छाती नहीं पहुंची है और सबको पंडाल से सकुशल निकल लिया गया है । समझने वाली बात यह है कि मंदिर से मात्र 800 मीटर की दूरी पर यह पंडाल बना था । किन कारणों से ये आग लगी है ये जांच का विषय है ।

