
आईएएस अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद से प्रभावी होगा आदेश
तमाम खींच तान और अदालतीकार्यवाही के बाद प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाल करने का फैसला किया है। रिपोर्ट को जल्द ही कार्मिक मंत्रालय भेजा जाएगा । शासन के सूत्रों के मुताबिक, उनकी बहाली 14 मार्च के बाद से प्रभावी मानी जाएगी। इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी। शासन के सूत्रों के मुताबिक, निलबंन का एक साल पूरा होने से पहले इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जानी है। इसलिए उनकी बहाली 14 मार्च के बाद से प्रभावी मानी जाएगी।
