राजनीति

आम आदमी पार्टी में हुआ बड़ा खेला , राघव चड्ढा ने तोड़ी आम आदमी पार्टी

अपने साथ 7 सांसदों को बीजेपी में ज्वाइन करवाया। नितिन नवीन ने ज्वाइन कराई पार्टी

राघव चड्ढा ने आखिर खेला कर ही दिया। जिस बात का अंदेशा बहुत दिनों से था , उस बात पर मुहर लग गयी। पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर आप से इस्तीफा देने का एलान किया है। राघव चड्ढा सहित छह और सांसद बीजेपी ज्वाइन कर लिए ।संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।”इस फैसले के पीछे राघव चड्ढा ने कहा की आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उन्होंने ये भी कहा की नरेंद्र मोदी का नेतृत्व उन्हें स्वीकार है। आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों की लिस्ट में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं।मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं। चड्ढा ने कहा, “संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं।” वही आम आदमी पार्ट्री ले संसद संजय सिंह ने इसे ऑपरेशन लोटस नाम दिया है। संजय सिंह ने इसे पंजाब के लोगो के साथ धोखा कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button